प्रकाशन सेवा
आपने लिख लिया है, बाकी काम हम करेंगे। आपकी पांडुलिपि को पेशेवर किताब बनाकर ई-बुक और पेपरबैक के रूप में प्रकाशित करना, बिना हज़ारों प्रतियाँ छपवाए और बिना गोदाम या डिलीवरी के झंझट के।
पैकेज
| पैकेज | शुल्क | क्या शामिल |
|---|---|---|
| ई-बुक बेसिक अग्रिम चुकाएँ | ₹2,999 | ई-बुक फॉर्मेटिंग (EPUB), ई-बुक कवर, आपके खाते पर Kindle/Google Play Books पर प्रकाशन, विवरण और खोज-शब्द |
| ई-बुक + पेपरबैक चुकाएँ | ₹4,999 | ऊपर का सब + प्रिंट-रेडी PDF, पूरा पेपरबैक कवर, प्रिंट-ऑन-डिमांड सेवा पर सेटअप |
| लॉन्च प्रो चुकाएँ | ₹9,999 | ऊपर का सब + ISBN प्रक्रिया में मार्गदर्शन व बारकोड, ब्लर्ब, प्रेस-विज्ञप्ति, 30-दिन की लॉन्च-योजना और सोशल पोस्ट |
सेवा में क्या शामिल हो सकता है
- भीतरी पृष्ठ-विन्यास: ई-बुक (EPUB) और प्रिंट-रेडी PDF
- कवर-डिज़ाइन: ई-बुक कवर और पूरा पेपरबैक कवर
- ISBN प्रक्रिया में मार्गदर्शन और बारकोड
- आपके अपने खाते पर Kindle, Google Play Books और प्रिंट-ऑन-डिमांड प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशन
- ब्लर्ब, विवरण, श्रेणियाँ और लॉन्च-प्रचार सामग्री
हमारे सिद्धांत: किताब का कॉपीराइट और पूरी रॉयल्टी लेखक की रहती है। किताब लेखक के अपने खाते पर प्रकाशित होती है, और हम आपका पासवर्ड अपने पास नहीं रखते। हम शोध-पत्र या पांडुलिपि लिखकर देने का काम नहीं करते; हमारी सेवा तैयारी, रूप-सज्जा, प्रकाशन और प्रचार तक है।
प्रक्रिया
- पांडुलिपि का विवरण भेजें: विषय, शब्द या पृष्ठ-संख्या, और ई-बुक, पेपरबैक या दोनों।
- हम काम का दायरा और शुल्क बताएँगे।
- स्वीकृति के बाद काम शुरू। हर चरण पर आपकी मंज़ूरी ली जाएगी।
- अंतिम मंज़ूरी पर प्रकाशन।